रूस की एक इमारत में हुए विस्फोट की घटना में अब तक 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. रूस के मैग्नितोगोर्स्क शहर स्थित इस इमारत में नए साल की पूर्व संध्या पर विस्फोट हुआ था. तब से अब तक कम से कम 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी गई है.
पीटीआई के मुताबिक रूस की संवाद समितियों आरआईए नोवोस्ती, तास और इंटरफैक्स ने स्थानीय आपातसेवा अधिकारियों के हवाले से बताया कि बचावकर्मियों ने विस्फोट के कारण ध्वस्त हुई इमारत के मलबे से और शव बाहर निकाले हैं. उन्होंने ही मृतकों की संख्या की जानकारी दी है. इससे पहले घटना के बाद मृतकों की संख्या चार बताई गई थी.
उस समय हादसे को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था, ‘पूरी दुनिया (नए साल के) जश्न में डूबी है, लेकिन मैग्नितोगोर्स्क शहर में ये भयंकर घटना हो गई है. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. मैं पीड़ितों की हर प्रकार की मदद का वादा करता हूं.’
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें