हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि भारत में विविधतापूर्ण होना अच्छी बात है, लेकिन विभाजनकारी नहीं. कांग्रेस नेता और वृत्त चित्र निर्माता यास्मीन किदवई ने सोमवार को एक वीडियो क्लिप साझा किया था. उसी में शाहरुख खान ने ‘भारत के विचार’ विषय पर बोलते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि देश की विविधतापूर्ण संस्कृति की तुलना सुंदर चित्र से की जिसमें सभी रंग सौहार्दपूर्ण तरीके से एक साथ मौजूद हैं.
पीटीआई के मुताबिक किदवई की 29 सेकंड की क्लिप में खान ने कहा, ‘विविधतापूर्ण होना अच्छी बात है, विभाजनकारी होना (अच्छी बात) नहीं है. जिस तरह से कला का कोई धर्म नहीं होता, मुझे लगता है कि हमारे देश का कोई धर्म नहीं है और वे सभी एकसाथ मिल गए हैं.’ उधर, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर भी इस वीडियो को साझा किया है. ट्वीट में कहा गया कि शाहरुख खान भी वही बात कह रहे हैं जो कांग्रेस पार्टी कई साल से कह रही है कि भारत एक राष्ट्र है जिसका गुण इसकी विविधता है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें