सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की याचिका पर कल सुबह साढ़े दस बजे फैसला सुनाएगा. न्यायमूर्ति एनवी रमन, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ विश्वासमत कराने पर आदेश पारित कर सकती है. शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की मांग थी कि आज ही विश्वासमत का आदेश दिया जाए, जिसका देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विरोध किया.

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर ताजा घटनाक्रम इस प्रकार है:

Advertisement

सुबह 11:34 : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए भाजपा के पास एनसीपी के 54 विधायकों का समर्थन है. उसने शीर्ष अदालत से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर जवाब देने के लिए दो-तीन दिन मांगे.

सुबह 11:23 : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने एकबार फिर दावा किया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाएगी.

सुबह 11:15 : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य पार्टी के नेताओं ने महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ सरकार बनाने के भाजपा के कदम के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया.

Advertisement

सुबह 10:46 : सुप्रीम कोर्ट ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ तीनों पार्टियों की याचिका पर विचार करने के लिए सुनवाई शुरू की.

सुबह 10:44: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक ड्रामे और विधायकों के ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका के बीच एनसीपी ने अपने विधायक शहर के एक पांच सितारा रिजॉर्ट से निकालकर दो होटलों में भेजे.

सुबह 10:24: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी, एनसीपी और कांग्रेस के नेता राज्य में सरकार गठन के लिए अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे.

Advertisement

सुबह 9:45: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई. कांग्रेस दोनों सदनों में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शपथ से जुड़ा मुद्दा उठा सकती है.

सुबह 9:40 : शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा जो पार्टी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ 25 साल की दोस्ती की कदर नहीं कर सकती वह क्या अजित पवार का साथ देगी.




सुबह 9:09 : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या देश अब “जनादेश के खुले अपहरण ‘ के दौर में पहुंच चुका है।